महाभारत
Mahabharat
आदि पर्व
बकासुर वध
हिडिम्बा तथा घटोत्कच के चले जाने के पश्चात् पाण्डव अपनी माता कुन्ती के साथ किसी सुरक्षित स्थान की खोज में आगे बढ़े। मार्ग में उनकी भेंट वेद व्यास से हो गई। वेद व्यास ने उन्हें एकचक्रा नगरी में निवास करने की सलाह दी। वे एकचक्रा नगरी में एक ब्राह्मण के घर में रहने लगे तथा भिक्षा माँग कर जीवन यापन करने लगे।
एक दिन कुन्ती और भीम को छोड़ कर जब शेष पाण्डव भिक्षा माँगने के चले गये थे, अकस्मात उस ब्राह्मण के घर के सदस्य विलाप करने लगे। कुन्ती के पूछने पर ब्राह्मणी ने बताया, "बहन! एकचक्रा नगरी के बाहर बक नाम का एक दैत्य रहता है। प्रतिदिन उस दैत्य के लिये भोजन ले कर नगर से एक व्यक्ति को भेजा जाता है और बकासुर भोजन के साथ उस व्यक्ति को भी खा जाता है। आज हमारे घर से एक सदस्य भेजने की बारी है।" ब्राह्मणी के वचनों को सुन कर कुन्ती ने कहा, "तुम चिन्ता मत करो। तुम लोगो ने हमे निवास के लिये स्थान प्रदान करके बहुत कृपा की है। अब तुम लोगों के कष्ट को दूर करना हमारा कर्तव्य है। मैं तुम्हारे घर के सदस्य के बदले अपने पुत्र को बकासुर के पास भेज दूँगी।" इस पर ब्राह्मणी बोली, "जो मेरे शरणागत हैं, उन्हें मैं विपदा में कैसे डाल सकती हूँ?" कुन्ती ने कहा, "बहन! तुम तनिक भी चिन्ता मत करो। मेरा पुत्र इतना शक्तिशाली है कि ऐसे दैत्य उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते।"
कुन्ती ने भीम को बक दैत्य के पास रात्रि में चले जाने की आज्ञा दी। बकासुर के भोजन से भरी गाड़ी के साथ भीम वहाँ जा पहुँचे जहाँ बकासुर रहता था और उसके द्वार में जा कर उसको आवाज लगाने लगे। दैत्य के बाहर आने पर भीम ने उसके भोजन को स्वयं खाना आरम्भ कर दिया। एक मनुष्य को अपना भोजन खते देख कर बकासुर के क्रोध की सीमा न रही और वह भीमसेन पर टूट पड़ा। भीम ने उसकी परवाह न करते हुये समस्त भोजन को खा डाला। फिर डकार लेते हुये बोले, "चलो, अब तुझ से निबटता हूँ। तूने तो अनेक मनुष्यों का रक्त चूसा है, आज उसका फल तुझे मिलेगा।" इतना कह कर भीम ने उसे उठा लिया और हवा में घुमा कर वेग के साथ भूमि पर पटक दिया। पृथ्वी पर गिरते ही उसके प्राण पखेरू उड़ गये। भीम ने उसके मृत शरीर को एकचक्रा नगर के प्रवेश द्वार पर ला कर लटका दिया।
प्रातःकाल जब एकचक्रएकचक्रा नगर के निवासियों ने बकासुर की लाश को द्वार पर लटकते देखा तो उनकी प्रसन्नता की सीमा न रही।
आगे की कथा - द्रौपदी का जन्म
www.sanatansociety.com contains Indian Art Galleries with over 120 paintings of Hindu Gods and Hindu Goddesses, such as Ganesha, Shiva, Buddha, Vishnu, Krishna, Hanuman, Ram, Lakxhmi, Kali, Shakti, Durga and many more. This online Art Gallery also offers great full-screen free wallpapers.
The Mahabharat, writen by the great 'Rishi' Vedvyas, is the longest epic in the world.It has more than 74,000 verses and it is 4 times the size of the epic Ramayan. It is of immense religious and philosophical importance in India.It tells us about human goals 'artha' (wealth), 'kama' (pleasure), 'dharma' (religion) and 'moksha' (liberation). It also explains the relationship of the individual to society and the world (karma).
Being an epic of Hindu mythology, a large number of cosmological stories of the gods and goddesses have been included in the Mahabharata.
The core story of the work is that of a dynastic struggle for the throne of Hastinapura. The two collateral branches of the family that participate in the struggle are the Kauravas (Dhritrashtra, Gandhari, Duryodhan, Dushshasan, Shakuni etc) and the Pandavas (Pandu, Kunti, Yudhishthir, Bhimsen or Bhim, Arjun, Nakul, Sahdev etc.). The result of this struggle was the war of Mahabharat in the battle of Kurukshetra in which the Pandavas were ultimately victorious. The Mahabharata ends with the death of Krishna and ascent of the Pandava brothers to Heaven.