Untitled Document



नये-नये लोगों से मिलाये .....
उनमें समीपता लाये .....
आत्मीयता बढ़ाये .....
गँठजोड़
Main Menu

 

 

आदिपर्व

दुष्यंत एवं शकुन्तला की कथा
वेद व्यास का जन्म
भीष्म प्रतिज्ञा
धृतराष्ट्र, पाण्डु तथा विदुर का जन्म
कर्ण का जन्म
पाण्डवों तथा कौरवों का जन्म
भीम नागलोक में
कृपाचार्य तथा द्रोणाचार्य की कथा
एकलव्य की गुरुभक्ति
कर्ण और अर्जुन
द्रुपद से द्रोण का प्रतिशोध
लाक्षागृह में
घटोत्कच का जन्म
बकासुर वध
द्रौपदी का जन्म
अर्जुन गन्धर्वराज युद्ध
द्रौपदी स्वयंवर
द्रौपदी का पाण्डवों के साथ विवाह
अर्जुन का निष्कासन
अर्जुन के अन्य विवाह
खाण्डव वन का दहन

Sponsored Links




Get free email account from breakthru.com.  Click here!


Blogs:

भारतीय सिनेमा - हिंदी ब्लॉग
सुखसागर से .....
Money Making Ideas!
Google Adwords
All about iPods
All about Cell Phones!
English Grammer
Online money
Internet income
Build web site
Hindu Vivaha
stress management
Chhattisgarh
Don’t be cheated
Stocks Trading
credit card review
yahoo blog
msn

A Good Place for All!
Mak Money Online!
इंटरनेट से आय!
वाल्मीकि रामायण महाभारत

Google

महाभारत
Mahabharat

द्रौपदी का जन्म

द्रौपदी का जन्म

पाण्डवों को एकचक्रा नगरी में रहते कुछ काल व्यतीत हो गया तो एक दिन उनके यहाँ भ्रमण करता हुआ एक ब्राह्मण आया। पाण्डवों ने उसका यथोचित सत्कार करके पूछा, "देव! आपका आगमन कहाँ से हो रहा है?" ब्राह्मण ने उत्तर दिया, "मैं महाराज द्रुपद की नगरी पाञ्चाल से आ रहा हूँ। वहाँ पर द्रुपद की कन्या द्रौपदी के स्वयंवर के लिये अनेक देशों के राजा-महाराजा पधारे हुये हैं।" पाण्डवों ने प्रश्न किया, "हे ब्राह्मणोत्तम! द्रौपदी में क्या-क्या गुण तथा विशेषताएँ हैं?"

Untitled Document

इस पर ब्राह्मण बोला, "पाण्डवगण! गुरु द्रोण से पराजित होने के उपरान्त महाराज द्रुपद अत्यन्त लज्जित हुये और उन्हें किसी प्रकार से नीचा दिखाने का उपाय सोचने लगे। इसी चिन्ता में एक बार वे घूमते हुये कल्याणी नगरी के ब्राह्मणों की बस्ती में जा पहुँचे। वहाँ उनकी भेंट याज तथा उपयाज नामक महान कर्मकाण्डी ब्राह्मण भाइयों से हुई। राजा द्रुपद ने उनकी सेवा करके उन्हें प्रसन्न कर लिया एवं उनसे द्रोणाचार्य के मारने का उपाय पूछा। उनके पूछने पर बड़े भाई याज ने कहा, "इसके लिये आप एक विशाल यज्ञ का आयोजन करके अग्निदेव को प्रसन्न कीजिये जिससे कि वे आपको वे महान बलशाली पुत्र का वरदान दे देंगे।" महाराज ने याज और उपयाज से उनके कहे अनुसार यज्ञ करवाया। उनके यज्ञ से प्रसन्न हो कर अग्निदेव ने उन्हें एक ऐसा पुत्र दिया जो सम्पूर्ण आयुध एवं कवच कुण्डल से युक्त था। उसके पश्चात् उस यज्ञ कुण्ड से एक कन्या उत्पन्न हुई जिसके नेत्र खिले हुये कमल के समान देदीप्यमान थे, भौहें चन्द्रमा के समान वक्र थीं तथा उसका वर्ण श्यामल था। उसके उत्पन्न होते ही एक आकाशवाणी हुई कि इस बालिका का जन्म क्षत्रियों के सँहार और कौरवों के विनाश के हेतु हुआ है। बालक का नाम धृष्टद्युम्न एवं बालिका का नाम कृष्णा रखा गया। द्रुपद ने धृष्टद्युम्न को शिक्षा के लिये द्रोणाचार्य के पास भेज दिया और द्रोणाचार्य अपनी समस्त शत्रुता को त्याग कर उस बालक को विद्या प्रदान करने लगे। बालिका अब युवा होकर अत्यन्त लावण्यमयी हो गई है और उसी का स्वयंवर होने वाला है।

Untitled Document

उस ब्राह्मण के प्रस्थान करने के पश्चात् पाण्डवों से भेंट करने वेदव्यास जी आ पहुँचे। वेदव्यास ने पाण्डवों को आदेश दिया कि तुम लोग पाञ्चाल चले जाओ। वहाँ द्रुपद कन्या पाञ्चाली का स्वयंवर होने जा रहा है। वह कन्या तुम लोगों के सर्वथा योग्य है क्योंकि पूर्व जन्म में उसने भगवान शंकर की तपस्या की थी और उसकी तपस्या से प्रसन्न हो कर शिव जी ने उसे अगले जन्म में पाँच उत्तम पति प्राप्त होने का वरदान दिया था। वह देविस्वरूपा बालिका सब भाँति से तुम लोगों के योग्य ही है। तुम लोग वहाँ जा कर उसे प्राप्त करो। इतना कह कर वेद व्यास वहाँ से चले गये।

Untitled Document

आगे की कथा - अर्जुन गन्धर्वराज युद्ध

www.sanatansociety.com contains Indian Art Galleries with over 120 paintings of Hindu Gods and Hindu Goddesses, such as Ganesha, Shiva, Buddha, Vishnu, Krishna, Hanuman, Ram, Lakxhmi, Kali, Shakti, Durga and many more. This online Art Gallery also offers great full-screen free wallpapers.

The Mahabharat, writen by the great 'Rishi' Vedvyas, is the longest epic in the world.It has more than 74,000 verses and it is 4 times the size of the epic Ramayan. It is of immense religious and philosophical importance in India.It tells us about human goals 'artha' (wealth), 'kama' (pleasure), 'dharma' (religion) and 'moksha' (liberation). It also explains the relationship of the individual to society and the world (karma). Being an epic of Hindu mythology, a large number of cosmological stories of the gods and goddesses have been included in the Mahabharata. The core story of the work is that of a dynastic struggle for the throne of Hastinapura. The two collateral branches of the family that participate in the struggle are the Kauravas (Dhritrashtra, Gandhari, Duryodhan, Dushshasan, Shakuni etc) and the Pandavas (Pandu, Kunti, Yudhishthir, Bhimsen or Bhim, Arjun, Nakul, Sahdev etc.). The result of this struggle was the war of Mahabharat in the battle of Kurukshetra in which the Pandavas were ultimately victorious. The Mahabharata ends with the death of Krishna and ascent of the Pandava brothers to Heaven.