Untitled Document



नये-नये लोगों से मिलाये .....
उनमें समीपता लाये .....
आत्मीयता बढ़ाये .....
गँठजोड़
Main Menu

 

 

आदिपर्व

दुष्यंत एवं शकुन्तला की कथा
वेद व्यास का जन्म
भीष्म प्रतिज्ञा
धृतराष्ट्र, पाण्डु तथा विदुर का जन्म
कर्ण का जन्म
पाण्डवों तथा कौरवों का जन्म
भीम नागलोक में
कृपाचार्य तथा द्रोणाचार्य की कथा
एकलव्य की गुरुभक्ति
कर्ण और अर्जुन
द्रुपद से द्रोण का प्रतिशोध
लाक्षागृह में
घटोत्कच का जन्म
बकासुर वध
द्रौपदी का जन्म
अर्जुन गन्धर्वराज युद्ध
द्रौपदी स्वयंवर
द्रौपदी का पाण्डवों के साथ विवाह
अर्जुन का निष्कासन
अर्जुन के अन्य विवाह
खाण्डव वन का दहन

Sponsored Links




Get free email account from breakthru.com.  Click here!


Blogs:

भारतीय सिनेमा - हिंदी ब्लॉग
सुखसागर से .....
Money Making Ideas!
Google Adwords
All about iPods
All about Cell Phones!
English Grammer
Online money
Internet income
Build web site
Hindu Vivaha
stress management
Chhattisgarh
Don’t be cheated
Stocks Trading
credit card review
yahoo blog
msn

A Good Place for All!
Mak Money Online!
इंटरनेट से आय!
वाल्मीकि रामायण महाभारत

Google

महाभारत
Mahabharat

आदि पर्व

अर्जुन के अन्य विवाह

अर्जुन अपनी नगरी छोड़ कर अनेक देशों का भ्रमण करने लगे। एक दिन हरिद्वार में गंगा-स्नान करने हेतु जैसे ही वे जल में उतरे कि उलूपी नामक एक नाग-कन्या उन्हें खींचती हुई जल के अन्दर ले गई और अर्जुन से बोली, "हे नरश्रेष्ठ! मैं ऐरावत वंश की नाग-कन्या हूँ तथा आप पर आसक्त हो गई हूँ। आप मेरे साथ विहार कीजिये। यदि आपने मेरी इच्छा की पूर्ति न किया तो मैं तत्काल अपने प्राण त्याग दूँगी।" उलूपी को प्राण त्यागने के लिये तत्पर देख कर अर्जुन ने उसकी इच्छा पूर्ण की और फिर तीर्थ यात्रा के लिये आगे निकल पड़े।

Untitled Document

यात्रा करते-करते अर्जुन मणिपुर जा पहुँचे और वहाँ के राजा चित्रवाहन की पुत्री चित्रांगदा को देख कर वे उस पर आसक्त हो उठे। अर्जुन ने राजा चित्रवाहन के पास जा कर अपना परिचय दिया तथा उनसे अपनी पुत्री का विवाह स्वयं के साथ कर देने का निवेदन किया। अर्जुन का निवेदन सुनकर चित्रवाहन ने कहा, "हे महाधनुर्धारी! मुझे आपके साथ अपनी पुत्री का विवाह करने में आपत्ति नहीं है, किन्तु आपको वचन देना होगा कि मेरी पुत्री के गर्भ से आपका जो पुत्र होगा उसे मैं अपने दत्तक पुत्र के रूप में अपने पास ही रखूँ।" अर्जुन ने चित्रवाहन की बात स्वीकार कर ली और चित्रांगदा से विवाह कर लिये। चित्रांगदा से अर्जुन के पुत्र होने के उपरान्त अर्जुन वहाँ से आगे तीर्थ यात्रा के लिये निकल पड़े।

Untitled Document

कुछ काल पश्चात् अर्जुन श्री कृष्ण के प्रभास नामक क्षेत्र में पहुँचे। श्री कृष्ण अर्जुन को देख कर अत्यन्त प्रसन्न हुये और उन्हे अपना अतिथि बना लिया। वहाँ रहते हुये अर्जुन की दृष्टि बलराम तथा कृष्ण की बहन सुभद्रा पर पड़ी और वे उस पर आसक्त हो गये। अर्जुन के पराक्रम के विषय में सुनकर सुभद्रा पहले से ही उनसे प्रेम करती थी। श्री कृष्ण को दोनो के प्रेम के विषय में ज्ञात हो गया और वे अर्जुन से बोले, "अर्जुन! तुम्हारे साथ सुभद्रा का विवाह करने के लिये मेरे बड़े भाई बलराम कदापि तैयार नहीं होंगे। अतएव तुम वर्तमान प्रथा के अनुसार सुभद्रा का हरण कर के उससे विवाह कर लो। एक दिन रैवत पर्वत में एक महोत्सव के आयोजन से अर्जुन ने बलपूर्वक सुभद्रा को अपने रथ पर चढ़ा कर उसका हरण कर लिया। सुभद्रा के हरण का समाचार सुनकर यादव बहुत क्रोधित हुये और बलराम के नेतृत्व में अर्जुन से युद्ध की योजना बनाने लगे। इस पर श्री कृष्ण ने बलराम समेत समस्त यादवों को समझा बुझा कर शान्त किया और अर्जुन एवं सुभद्रा को बुलवा कर उनका विवाह कर दिया। इस विवाह के बाद अर्जुन एक वर्ष तक द्वारिका में रहे, फिर पुष्कर होते हुये सुभद्रा के साथ इन्द्रप्रस्थ लौट आये क्योंकि बारह वर्षों के निष्कासन की अवधि पूर्ण हो चुकी थी।

समय आने पर सुभद्रा के गर्भ से अर्जुन का पुत्र उत्पन्न हुआ जिसका नाम अभिमन्यु रखा गया। अभिमन्यु ने अल्पकाल में ही विद्याभ्यास तथा अस्त्र-शस्त्रों की शिक्षा प्राप्त कर ली और अपने पिता के समान ही पराक्रमी हो गये।

द्रौपदी के भी यधिष्ठिर, भीमसेन, अर्जुन, नकुल और सहदेव से पाँच पुत्र उत्पन्न हुये जिनका नाम क्रमशः प्रतिविन्ध्य, सुतसोम, श्रुतकर्मा, शतानीक और श्रुतसेन रखा गया।

Untitled Document

आगे की कथा - खाण्डव वन का दहन

www.sanatansociety.com contains Indian Art Galleries with over 120 paintings of Hindu Gods and Hindu Goddesses, such as Ganesha, Shiva, Buddha, Vishnu, Krishna, Hanuman, Ram, Lakxhmi, Kali, Shakti, Durga and many more. This online Art Gallery also offers great full-screen free wallpapers.

The Mahabharat, writen by the great 'Rishi' Vedvyas, is the longest epic in the world.It has more than 74,000 verses and it is 4 times the size of the epic Ramayan. It is of immense religious and philosophical importance in India.It tells us about human goals 'artha' (wealth), 'kama' (pleasure), 'dharma' (religion) and 'moksha' (liberation). It also explains the relationship of the individual to society and the world (karma). Being an epic of Hindu mythology, a large number of cosmological stories of the gods and goddesses have been included in the Mahabharata. The core story of the work is that of a dynastic struggle for the throne of Hastinapura. The two collateral branches of the family that participate in the struggle are the Kauravas (Dhritrashtra, Gandhari, Duryodhan, Dushshasan, Shakuni etc) and the Pandavas (Pandu, Kunti, Yudhishthir, Bhimsen or Bhim, Arjun, Nakul, Sahdev etc.). The result of this struggle was the war of Mahabharat in the battle of Kurukshetra in which the Pandavas were ultimately victorious. The Mahabharata ends with the death of Krishna and ascent of the Pandava brothers to Heaven.